जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 जुलाई तक आरोपित नहीं पकड़े गये तो 16 जुलाई से इमरजेंसी व पोस्टमार्टम समेत सभी स्वास्थ्य व्यवस्था ठप कर दी जायेगी।। बता दें की चिकित्सक पर हुए हमला में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने का संकट गहराता जा रहा है।
सदर अस्पताल में ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) के पद पर तैनात डॉ. परमेन्दर बुधवार की रात स्कूटी से रामपुर महावल में स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी बीच मंशा बाबा स्थान के पास कुछ लोगों ने घेरकर उनके साथ मारपीट की और फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने घायल डॉक्टर की तहरीर पर एक नामजद तथा एक अज्ञात कुल दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक आरोपितों पर मेडिकल प्रोक्टेशन एक्ट (एमपीए) लगाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवा बंद कर दिया।
दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी पर भी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गयी। डॉक्टरों के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी खड़े हो गये, लिहाजा आपातसेवा यानि इमरजेंसी व पोस्टमार्टम छोड़कर सभी सेवाएं बंद हो गयीं। शनिवार को अस्पताल की बहिरंग सेवा बंदकर डॉक्टर बैठक कर रहे थे। इसी बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांग पर आरोपितों के खिलाफ मेडिकल प्रोक्टेशन एक्ट लगाने की सूचना दी गयी। एफआईआर की कॉपी चिकित्सकों के पास पहुंची जिसके बाद डॉक्टरों व कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि तब चिकित्सकों ने चेताया था कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो अगली बार इमरजेंसी भी ठप करेंगे।
हड़ताल खत्म होने के तीन दिन बाद तक कोई कार्रवाई नहीं होने से चिकित्सकों में आक्रोश है। वे विरोध स्वरूप बांह में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 15 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…