बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बलिया का जिला कारागार भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा की लिहाज़ा से बलिया कारागार की स्थिति भी सही नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जेल प्रशासन ने असुरक्षा की आशंका जताई है।
उसकी वजह यह है कि जेल कारागार से सटे क्षेत्र में मानक के विपरीत कई ऊंची-ऊंची इमारतें बन गई हैं, जहां से जेल की गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।
इसको लेकर जेल अधीक्षक ने असुरक्षा की आशंका जताई है। जानकरी के लिए बता दें की जिला कारागार के दो सौ मीटर की रेंज कोई रिहायशी मकान नहीं होना चाहिए। अगर है भी तो उसे दो मंजिला से अधिक नहीं बनवाया जा सकता है।
जबकि जिला कारागार के आसपास करीब दर्जन भर से अधिक मकान ऐसे हैं जो सौ मीटर से भी कम दूरी पर हैं और बहुमंजिले है। ऐसे में जिला कारागार की गतिविधियों पर अपने निजी मकान से भी नजर रखी जा सकती है।
बागपत की घटना के बाद जिला कारागार में भी अभूतपूर्व सुरक्षा देखने को मिली। जेल में निरूद्घ कैदियों से मिलने वालों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर भेजा जा रहा था।
जिला कारागार के जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि बागपत की घटना के बाद जेल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। संगीन मामलों के अपराधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। जेल के मुख्य गेट पर चेक करने के बाद लोगों को अंदर भेजा जाता है। वहां भी मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। जिससे कोई भी धातु की वस्तु अंदर नहीं जा सकती है।
हालांकि जेल के आसपास बने बहुमंजिले इमारतों से खतरा है। उन बहुमंजिली इमारतों के चलते जेल को दूसरे जगह स्थानांतरित करने के लिए मैने भी जिला प्रशासन से लेकर जेल प्रशासन तक को पत्र लिखा है, जबकि जिला जज, डीएम और एसपी की त्रिमासिक जांच के बाद भी जेल को असुरक्षित बताते हुए अन्यत्र जेल बनाकर स्थानांतरण करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…