बलिया पुलिस की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद होने के बाद हंगामा मचा हुआ है । खबर के मुताबिक मामला जिले के बांसडीह कस्बे का है। जहाँ एक पुलिस वाला दुकान के बाहर लगा बल्ब चुराता सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गया।
चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कस्बे में ही वीरेन्द्र वर्मा नाम के व्यक्ति की दवा की दुकान हे। सीसीटीवी में जो घटना कैद हुई है वह रविवार रात की है। उस रात वीरेन्द्र दुकान बंद कर घर चले गए। सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे ऑन रहता है।
रात में एक वर्दीधारी दुकान के बाहर लगे दो एलईडी बल्ब खोल ले गया। उस वर्दीधारी को यह एहसास नहीं हुआ कि सीसीटीवी में सब कैद हो रहा है। जब दूसरे दिन दुकान खुली और शाम के समय बाहर का बल्ब नहीं जला तो दुकानदार ने सीसीटीवी खंगाला। उसमें रात के समय वर्दीधारी बल्ब खोलकर ले जाता दिखा।
सीसीटीवी का वही फुटेज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दुकानदार ने इस मामले की शिकायत बांसडीह थाने में कर दी है।
वहीँ एक तरफ जहां यूपी पुलिस खुद को सुपर कॉप घोषित करने में जुटी है। पुलिस महकमा अपनी छवि चमकाने में जटा है दूसरी ओर विभाग में ही ऐसे पुलिस कर्मी हैं जो पेशे की साख को बट्टा लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…