यूपी की खुशहाली के लिए अखिलेश सरकार जरूरी- अनिल राय

बलिया। यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा सक्रिय है। सत्ताधारी बीजेपी का खेल बिगाड़ने सपा जनता को रिझाने मैदान में उतर चुकी है। सपा के दिग्गज जनसभाएं, जनसंपर्क के जरिए आम जनता की नब्ज़ टटोल रहे हैं। इस दौरान जनता की समस्या को समझने के साथ बीजेपी की गलत नीतियों को आमजन के बीच रख रहे हैं। इसी बीच विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय ने बलिया की ग्रामसभा अखार व सीताकुंड में जनसंपर्क किया और ग्रामवासियों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सपा की नीतियों का बखान किया।

सपा नेता अनिल राय ने जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ने जन-जन से सपा की नीतियों पर बात की। कहा कि यूपी की खुशहाली के लिए अखिलेश सरकार जरूरी है। उन्होंने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में हुए विकासकार्यो का भी हवाला दिया। कहा कि 2022 में आप सभी के सहयोग से यूपी में अखिलेश सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।जनसंपर्क के दौरान उनके साथ कई नेता मौजूद रहे। जिन्होंने सपा के पक्ष में माहौल बनाना। जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय, ग्रामसभा मोहनछपरा के प्रधान मनीष पाण्डेय, ओझवलिया के प्रधान राजेश वर्मा, बजरहा के प्रधान वीर बहादुर यादव, रविन्द्र पाठक, शशिकांत पाठक, श्रीभगवान पटेल, हरख यादव, हृदयानंद राय, अखिलेश सिंह, बरमेश्वर राय, दीपू सिंह, मनु राय, भोला राय, मंगलदेव सिंह, सुदामा पटेल, मुन्ना सिंह, गुप्तेश्वर राय, हरख यादव, रामनाथ यादव, जेपी वर्मा व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago