बलिया को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य, वोटर लिस्ट से होगी टीकाकरण न कराने वालों की पहचान

बलिया। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब वोटिंग लिस्ट की मदद लेगा। वोटिंग लिस्ट से ही ये पता लगाया जा सकेगा कि जिले में कितने लोग वैक्सीनेशन से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पता करेगी। और वैक्सीनेशन से वंचित लोगों का वैक्सीनेट किया जाएगा। सर्वे का एक नवंबर से शुरू होगा। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पहला डोज और दोनों डोज लेने वाले लोगों की अलग-अलग लिस्ट बनाएगी। विभाग की कोशिश है कि 15 नवंबर तक जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो। जिसके लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग कोशिश कर रहा है।

वैक्सीनेशन को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ और टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों का वोटर लिस्ट लेकर घर-घर सर्वे करेंगी, क्योंकि हाल ही में पंचायत चुनाव हुआ है, लिहाजा वोटर लिस्ट नया होने से गांव के अधिकांश 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों का नाम शामिल हो गया है। ऐसे में घर-घर टीम टीका लगाने के बारे में जानकारी लेगी और जिसको पहला डोज लगा है उसकी अलग लिस्ट, दोनों लगने वालों की अलग लिस्ट साथ ही जो बाहर नौकरी कर रहे हैं और टीका वहीं लगवा चुके हैं उनकी अलग लिस्ट बनेगी।

स्वास्थ्य विभाग के सर्वे से वैक्सीनेशन से वंचित लोगों की सही स्थिति का पता लगेगा। इसके अलावा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर कलस्टर बनवाया है। प्रत्येक कलस्टर में 4 से 5 गांव शामिल हैं। इन गांवों में एक नवम्बर से स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीम जाएगी और घर-घर टीका से वंचित लोगों को खोजकर उन्हें टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण से जिला को संतृप्त करना है। वहीं विभाग के उच्चाधिकारियों ने कोविड टीकाकरण को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपील की है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago