बड़ी खबर बलिया से है जहां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक लाख के ईनामी बदमाश को ढेर कर दिया। आपको बता दे कि एसटीएफ की टीम ने यह बड़ी कार्यवाही करते हुए कुख्यात बदमाश हरीश पासवान को मुठभेड़ में मार गिराया। जानकारी मिल रही है कि रसड़ा में यह मुठभेड़ हुई।
बता दें कि कुख्यात आरोपी वाराणसी ज़ोन में बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। बदमाश हरीश पासवान दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमों ने वांछित था। जिसे एसटीएफ की टीम ने मार गिराया। आपको बता दे कि पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी लेकिन लेकर पुलिस जगह जगह दबिश दे रही थी। आज बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
आपको बता दे कि करीब दो माह पहले बलिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें हल्दी थाना क्षेत्र के बाबू बेल निवासी हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान मुख्य आरोपी थी। हाल ही में एडीजी जोन ने आरोपी पर 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर 1 लाख किया था।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…