3 सितंबर यानी बीते शुक्रवार को यूपी एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश हरीश पासवान को मार गिराया।
बलिया के रसड़ा में कुख्यात बदमाश हरीश पासवान यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। यूपी एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को रसड़ा में हुए मुठभेड़ में हरीश पासवान को ढेर कर दिया। पुलिस की टीम लंबे समय से हरीश पासवान की तलाश में जुटी थी। दबिश के दौरान ही एसटीएफ की टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गया। जिसमें आखिरकार हरीश पासवान मारा गया। बीते गुरुवार यानी 2 अगस्त को ही अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी रेंज) बृज भूषण ने हरीश पासवान की इनामी राशि बढ़ाने का ऐलान किया। एडीजी ने हरीश पासवान पर एक दिन पहले ही इनाम की राशि एक लाख रुपए घोषित की थी। जो कि पहले पचास हजार रुपए थी।
पूर्वांचल के अपराधियों में था बड़ा नाम- हरीश पासवान पूर्वांचल के कुख्यात बदमाशों में से एक था। उसका आपराधिक इतिहास इस बात की गवाही देती है। हरीश के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत अन्य कई अपराधों में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। बलिया से बाहर भी उसके अपराध की छाया पसरी हुई थी। बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी हरीश पासवान पर कुछ मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि 2004 से ही हरीश पासवान अपराध की दुनिया में सक्रिय था। 2004 में ही पहली बार एक लूट के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 2004 से 2021 यानी 17 सालों के अपराध का अध्याय आज एसटीएफ ने बंद कर दिया।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…