बलिया में करीब 2 माह पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के एडीजी जोन बृजभूषण ने एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। बलिया के हरीश पासवान और आजमगढञ के अलीशेर पर पहले 50-50 हजार का इनाम घोषित था, जिसे एडीजी ने 1 लाख कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आजमगढ़ ने 29 अगस्त को फरार चल रहे कुख्यात बदमाश हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान पहले से घोषित इनाम की धनराशि को बढ़ाकर एक लाख करने की संस्तुति की थी। इस पर गुरुवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने इनाम की धनराशि एक लाख करने की स्वीकृति दे दी है।
वहीं दूसरा आरोपी आजमगढ़ के देवगांव का शातिर अपराधी अलीशेर हैं। वह देवगांव कोतवाली में दर्ज कई मुकदमों में वांछित है। पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। डीआईजी की संस्तुति पर एडीजी जोन ने ईनाम घोषित किया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…