Categories: बलिया

बलिया में स्थापित होगी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा: दयाशंकर सिंह

बलिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बलिया में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का एलान किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ के जरिए देश की एकता का संदेश दिया गया साथ ही गोष्ठियों और सभाओं के माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई।

बता दें अपना दल (एस) की ओर से शहर के कदम चौराहा के पास स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अपने संबोधन में मंत्री ने घोषणा की कि जिला मुख्यालय पर सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिला प्रशासन और नगर पालिका से बात कर प्रतिमा के लिए जमीन चिह्नित कराएंगे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भरोसा दिया कि सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल सरदार पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थल पर ही मनाई जाएगी। दयाशंकर सिंह ने कहा कि रियासतों में बंटे हिन्दुस्तान को सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर एकजुट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उनके सपनों का साकार कर रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, आकाश पटेल बिट्टू, गोपाल जी सिंदुरिया, राजेश गुप्त, नकुल चौबे, घनश्याम दास जौहरी, पीयूष चौबे, अंकुर उपाध्याय आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago