बलिया। बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का सोमवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण का उद्देश्य इंस्टिट्यूट में लगने वाले नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लेना था। जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ सफाई, विद्युत, पानी और सुरक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
यह नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट मऊ नाथ भंजन के सौजन्य से लगाया जा रहा है। जिसमें मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हॉस्पिटल के खुल जाने से न केवल बलिया जनपद बल्कि आसपास के जनपद के लोगों को भी सहूलियत होगी। यह पूर्वांचल में अपनी तरह का महत्वपूर्ण कैंसर इंस्टिट्यूट होगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित डॉक्टरों को इस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को भी इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल के कक्षों में जाकर मशीनों और उपकरणों का निरीक्षण किया।
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…