Categories: बलिया

बलिया में हनुमान प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

बलिया के बहादुरपुर कारी गांव में भगवान हनुमान की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला और गरमा गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। इससे पुलिस वैन के साथ कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना बहादुरपुर कारी गांव के पूरवा पृथ्वी बांध के पास की है। जहां पर छठ पूजा घाट का आवासीय पट्टा होने से नाराज ग्रामीणों ने विवादित स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति रख दी। इसी मूर्ति हटाने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों की माने तो बहादुरपुर कारी के अन्य पुरवे खेदुरा के बाशिंदों का विवादित स्थल छठ घाट रहा है। जहां पर वह वर्षों से पूजा करते आ रहे हैं। बताया जाता है कि वर्ष 2015 में उस स्थान पर दर्जन भर लोगों का आवासीय पट्टा हो गया। तभी से विवाद चल रहा है। लेकिन रविवार को विवादित स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति रखने पर मामला और गरमा गया।

मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बगैर सरकारी अनुमति के मूर्ति स्थापित करने का हवाला देते हुए उसे हटाने की कोशिश की, तो ग्रामीण उग्र हो गए। राज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने अधिकारियों पर पथराव किया और लाठियों से हमला कर दिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी राज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को रतसड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस केस में 36 नामजद और 40 अज्ञात सहित कुल 76 लोगों के खिलाफ आईपीसी, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। राजस्व विभाग ने हनुमान जी की मूर्ति को हटा दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago