Categories: बलिया

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा बलिया का बस अड्डा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का एलान

बलिया। अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बलिया का बस अड्डा बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 1150 नई बसें खरीदने का फैसला लिया है। इसमें अधिकांश बसें बलिया से चलाई जाएगी। यह ऐलान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भीमपुरा के चरौव्वा गांव स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में किया। साथ ही लौह पुरुष को नमन भी किया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मॉडल रेलवे स्टेशन के साथ एयरपोर्ट की तर्ज पर बलिया का बस अड्डा बनाया जाएगा। भरोसा दिया कि बलिया से नगरा होते हुए लखनऊ तक एसी बस चलाई जाएगी। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया था। भाजपा नेता छट्ठू राम ने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र अति पिछड़ा है।

वहीं गोपाल राय, गोलू राजा, मनोहर राठौड़, अनुभा राय, हरिंद्र सिंह व अरविंद कुशवाहा जैसे कलाकारों ने देश भक्ति गीतों से समा बांध दिया। सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद और सकलदीप राजभर, बांसडीह की विधायक केतकी सिंह, नागेंद्र पांडेय, राजू सिंह, अवनीश सिंह थे। नगरा में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह के आवास पर जयंती मनाई गई। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से गोष्ठी की गई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago