बलिया में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी देखने को मिल रही है। बैरिया नगर पंचायत में पिछली बार एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले अब साथ में चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि ऐसा दावा करती हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें की अपने आप को संभावित दावेदार के रूप पेश कर रहीं संगीत देवी के पति शिव मंगल वर्मा के नाम से बने फेसबूक अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है। हालांकि इस फेसबूक अकाउंट की सत्यता की पुष्टि बलिया खबर नहीं करता हैं । फोटो में शिव मंगल वर्मा और हरी सिंह साथ में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक साथ चुनाव लड़ने की भी बात लिखी है। बता दें कि शिवमंगल वर्मा की पत्नी संगीत देवी इस बार अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद नगर पंचायत बैरिया की सियासत गरमा गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
फोटो सामने आने के बाद नगर में तरह तरह की चर्चा है। वहीं चर्चा तो इस बात की भी हैं कि इस बार एक ही घर से दो प्रत्याशी भी आमने सामने आ सकते हैं। हालांकि फोटो के बारे में जब हमने शिवमंगल वर्मा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, वहीं बलिया खबर की टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन से बात की तो उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। मैं उस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर पाऊँगा।
गौरतलब है कि 2017 में बैरिया की पहली नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी बनी थीं। उनके प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन हैं। साथ ही शिव मंगल वर्मा शांति देवी के देवर भी हैं। जिनकी पत्नी संगीत देवी खुद इस बार चुनावी मैदान में दिख रही हैं। 2017 के नतीजों में दूसरे नंबर पर रही निर्दलीय उम्मीदवार पूनम सिंह थीं। पूनम सिंह के पति हरी सिंह इस बार चुनावी रण में दिख रहे हैं।
दूसरी तरफ नगर पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी शिवकुमार वर्मा मंटन भी लगातार प्रचार प्रसार करते दिख रहे हैं। अगर फोटो में जरा भी सच्चाई है तो क्या हरी सिंह और शिवमंगल की पत्नी में से कोई एक निवर्तमान अध्यक्ष के सामने मैदान में होगा या फिर चाचा- भतीजे चुनावी मैदान में आमने सामने दिखेंगे। ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…