बलिया में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है । जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मामला बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है । गाँव में स्थापित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रविवार रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जब गांव के लोगों ने यह देखा तो वे आक्रोशित हो उठे।
घटना की सूचना भीमपुरा पुलिस को देते हुए मूर्ति को ठीक कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों ने बताया कि आंबेडकर की यह मूर्ति पहले भी दो बार क्षतिग्रस्त की जा चुकी है। मौके पर पहुंचे सीओ रसड़ा ने कारीगर को बुलवाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को ठीक करवाया, हालाँकि गाँव में तनाव को देखता हुए पुलिस बल तैनात किया गए हैं ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…