सत्ता की हनक में बेलगाम हुआ बलिया का ये विधायक, बिजली विभाग अभियंता को दी गं’दी-गं’दी गा’लि’याँ- Ballia News

बलिया– सत्ता के नशे में कोई किस हद तक बेलगाम हो सकता है, उसका अंदाजा आपको भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों और हरकतों से बखूबी लग जाएगा. यूँ तो सुरेंद्र सिंह विधायक हैं बैरिया विधानसभा सीट से लेकिन वह अपने बयानों की वजह से नेशनल मीडिया में छाए रहते हैं.

लोगों को उम्मीद थी कि वह इलाके का विकास करेंगे जिसकी गूँज पूरे सूबे में सुनाई देगी लेकिन फिलहाल इस पर पानी फिर चुका है और विधायक सुरेंद्र सिंह विवादों की वजह से इलाके का नाम बदनाम करने पर तुले हुए हैं.

अब नया मामला कुछ यूँ है कि सुरेंद्र सिंह ने फोन पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता रामकिशोर के साथ गाली गलौज कर डाली है. आपको बता दें कि इसकी पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है जिसमे सुरेंद्र सिंह द्वारा बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को धमकाते हुए नज़र आ रहे हैं.

सुरेंद्र सिंह एक जेई कमलेश को हटाना चाहते थे लेकिन जब उनकी बात पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें यह इतना नागवार गुज़रा कि उन्हें अपने पद और सरकारी कर्मचारी की मर्यादा का ज़रा भी ख्याल नहीं रखा.

बहरहाल, अब रामकिशोर ने विधायक की इस हरकत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब विधायक जी खुद सत्ता में बैठे हुए हैं तो क्या पुलिस कुछ करेगी या नहीं.

वैसे सरकार कर्मचारी के साथ ऑन ड्यूटी ऐसी हरकत करना काफी संगीन माना जाता है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago