Categories: बलिया

बलिया की खूबसूरती पर दाग, अराजकतत्वों ने तोड़ा बलिया का ‘दिल’

बलिया में अराजकतत्वों ने अपने जिले की खूबसूरती को बिगाड़ दिया। जिन्होंने 4 दिन में ही बलिया का दिल तोड़ दिया। बलिया नगरपालिका परिषद की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर लगाए सेल्फी प्वाइंट ‘आई लव बलिया’ का दिल अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। जिससे शहर के लोगों में आक्रोश है। मामले में नपा के वार्ड नम्बर 12 (सिविल लाइन) के सभासद अमित दूबे ने नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग भी की है।

सेल्फी प्वाइंट से लोग नाराज- स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगरपालिका की ओर से एक मई को मजदूर दिवस पर टीडी कॉलेज चौराहा पर डीएम कार्यालय के गेट के बगल में ‘आई लव बलिया’ लिखा सेल्फी प्वाइंट लगाया था। एक से तीन मई की शाम तक शहर के सैकड़ों लोगों, खासकर युवाओं ने यहां खड़ा होकर तस्वीर खींचवाई और सेल्फी ली। लेकिन गुरुवार को लोगों ने देखा कि ‘आई लव बलिया’ में बना दिल टूटकर जमीन पर गिरा था। आरोप है कि अराजकतत्वों ने इसे तोड़ा है। वहीं डीएम सेल्फी पॉइंट के टूटने से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग- पुलिस को दी गयी तहरीर में सभासद ने बताया है कि टीडी कॉलेज चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। बावजूद अराजक तत्वों की करतूत पुलिस के लिए भी चुनौती है। उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने पहुंचे सभासद के साथ अभिनव दूबे, विशाल सिंह, सिद्धांत स्वरूप गुप्त, कुंदन सिंह, अंकित चौबे, नितिन सिंह, गोल्डेन सिंह मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago