बलिया में मई की तपती गर्मी में ग्रामीण इलाके के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जिले के 17 गांव ऐसे हैं, जहां पिछले 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप्प पड़ी है। इसके चलते ग्रामीण पीने के पानी के मोहताज हो गए हैं।
भीषण गर्मी में ग्रामीण सूखे कंठ लेकर पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं। विकासखंड सोहांव के नरहीं पानी टंकी से नरहीं, बैरियां, कर्णपुरा, सुरापाली, सोबन्था, मर्ची, महरेंव, रामपुर, महरेंई, मैदनवा, मिल्की, मठिया आदि गांवों सहित 17 गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है।
लेकिन अब मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई है। वहीं मवेशियों को भी पानी के संकट का सामना करना पड़़ रहा है। विगत कुछ माह से जल निगम और ग्राम प्रधान के खींचतान और बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति हासिंए पर है। ग्राम प्रधान का कहना है कि पानी टंकी से दर्जन भर से अधिक गांवों की सप्लाई है। ऐसे में सभी गांवों में जल आपूर्ति की जिम्मेदारी लेने में व्यवहारिक असमर्थता है।
बहरहाल जले हुए मोटर को बदलने के लिए भेजा गया है और आमजन विभागीय अधिकारियों के आश्वासन से ही अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि नरहीं जलनिगम में दो मोटर है। एक मोटर काफी समय से खराब है, दूसरी 7 दिन पहले जल गई थी।
फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जलापूर्ति ठप होने से आमजन, पशुपालक, कृषक व व्यवसायी सभी रोष में हैं। वहीं ग्रामीण जब पानी टंकी पर पहुंचते हैं तो उनकी समस्या को सुनने के लिए भी कोई जिम्मेदार नहीं होता।
जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन अमित कुमार का कहना है कि नरहीं का मोटर एक मई को जल गया था, जिसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। मोटर मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही नरहीं पानी टंकी पर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…