मंगलवार को ईद का त्यौहार पूरे बलिया जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद के मौके पर बेल्थरा रोड विधायक हंसूराम क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे और सभी को ईद की बधाई दी। वह समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा बलिया, के जिलाध्यक्ष मतलूब अख़्तर के घर पहुंचे, उन्हें गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी के साथ क्षेत्रीय जनता से आपसी सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की।
इस दौरान विधायक हंसूराम बेल्थरा रोड में उमरगंज की ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद मुबारक कहा। साथ ही बिठुआँ ईदगाह पर जाकर भी उन्होंने लोगों को बधाई दी। रमजान के पाक महीने में 30 रोज़ों के बाद चांद का दीदार होने पर ईद का पर्व मनाया जाता है। मुस्लिम समाज में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में विधायक हंसूराम खुद जनता के बीच में पहुंचे और लोगों को मिठाई खिलाकर ईद की शुभकामनाएं देते हुए खुशियां बांटी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…