बलिया से पटना के लिए बस सेवा दोबारा शुरु होने वाली है। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी कर कर ली है। बक्सर-भरौली पुल के क्षतिग्रस्त होने से बस सेवा ठप्प हो गई थी। लेकिन अब पटना से सीधे बलिया को जोड़ा जाएगा।
इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने बस के रुट पर विचार शुरु कर दिया है। करीब तीन साल पहले अंतर्राज्यीय बस सेवा के तहत जिले से पटना के लिए दो बसों का संचालन शुरु किया गया था। यह बसें बलिया, भरौली, बक्सर से होकर पटना पहुंचती थी। लेकिन बक्सर-भरौली पुल के क्षतिग्रस्त होने से बसों का संचालन रुक गया। इसके अलावा मऊ डिपो से मऊ, बलिया, बैरिया वाया छपरा चलाई जा रही थी।
बता दें कि बलिया से पटना जाने के लिए कोई रेल सेवा नहीं है, ऐसे में हाजीपुर और फिर बक्सर होकर यात्रा करनी पड़ती है। डायरेक्ट बस सेवा बंद होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। अब यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बलिया डिपो के अधिकारी जनपदवासियों को सीधे पटना के लिए बस सेवा मुहैया कराने को लेकर सक्रिय हो गए।
अभी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया से चार रोडवेज की बसें जयप्रकाश नगर, मांझीघाट, दलनछपरा और लक्ष्मण छपरा तक चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह के पत्र पर सांसद नीरज शेखर ने भी बसों के संचालन का आग्रह परिवहन मंत्री से किया था। वहीं अधिकारियों के अनुसार बसों का संचालन शुरु करने के लिए एक सप्ताह के भीतर सर्वे पूरा करा लिया जाएगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…