बीजेपी MLC प्रत्याशी रविशंकर सिंह के सामने सपा के अरविंद गिरी, क्या दे पाएंगे लड़ाई ?

बलिया : बलिया विधान परिषद सीट के लिए बीजेपी ने रविशंकर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से अरविन्द गिरी प्रत्याशी बनाए गए हैं। कांग्रेस और बसपा ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। जबकि नामांकन के लिए अंतिम तिथि 22 मार्च है। बेलथरा रोड तहसील के इब्राहिम पट्टी गांव के रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र हैं। रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने पहली बार 2003 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) से MLC बने थे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव को हराया था। फिर  2009 में बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी के रामधीर सिंह को हराया। तीसरी बार 2015 के चुनाव में सपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे और तब उन्होंने भाजपा के ठाकुर अनूप सिंह को हराकर हैट्रिक लगायी थी। विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले ही रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ बीजेपी में शामिल हुए थे। रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ चौथी बार अब बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं और 22 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

वहीं समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि को मैदान में उतारा है। अरविन्द गिरी रसड़ा विधानसभा के अजीजपुर खड़सरा के रहने वाले हैं। टीडी कालेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की। युवजन सभा के सचिव और फिर युवजन सभा के ही प्रदेश महासचिव बने। युवजन सभा की ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में काम कर चुके अरविंद गिरि फिलहाल में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं। अरविन्द गिरी भी 22 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

दोनों ही दिग्गज एक ही तारीख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर राजनैतिक हलचल तेज हैं। दोनों के समर्थकों में बहुत उत्साह है लेकिन जीत किसकी होगी यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 week ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago