बलिया में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जहां सहतवार रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। जिसके बाद अब रविवार से इस रूट पर सभी ट्रेनों का परिचालन भी फिर से शुरू हो गया है। ट्रायल के बाद भी ट्रेनों को फिर शुरू करने की स्वीकृति की गई है। जिससे अब यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें रेलवे संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान ने नई लाइन का निरीक्षण के बाद 120 किमी की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया। सबकुछ ठीक रहा जिसके बाद ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति दी गई। निर्माणकार्य की वजह से पिछले कई दिनों से सद्भावना, पवन एक्सप्रेस, सेनानी, साबरमती एक्सप्रेस सहित 10 से अधिक ट्रेनों का संचालन बंद था। जो अब रविवार से फिर से शुरू हो गया।
एक बार फिर ट्रेन शुरू होने से यात्रियों में खुशी देखने को मिल रही है। इस रूट पर 19 मार्च तक दोहरीकरण कार्य को लेकर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद था। इस वजह से बलिया, गाजीपुर, रसड़ा और सुरेमनपुर स्टेशन के यात्रियों को मऊ या छपरा जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशानी होली पर घर आए लोगों को हुई। अब सभी को राहत मिल गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…