बलिया में नकल कराई तो खैर नहीं, STF की टीम तैनात, NSA की होगी कार्रवाई

बलिया। यूपी बोर्ड में नकल रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासूका के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। पहली बार कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी। परीक्षा की हर गतिविधि पर STF नजर रखेगी। नकल रोकने प्रशासन हर हथकंडे अपना रहा है।

नकल रोकने मैदान में STF- बलिया में बोर्ड परीक्षा में 1.40 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 211 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए पिछली परीक्षाओं के रिकार्ड का भी अध्ययन किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले में नकल माफिया हमेशा जिला प्रशासन का चक्रव्यूह को तोड़ने में सफल हो जाते हैं, लेकिन इस बार उनके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासूका के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

सॉफ्टवेयर से ड्यूटी, तीसरी आंख से नजर- पहली बार कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी। परीक्षा की हर गतिविधि पर एसटीएफ नजर रखेगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा, वायस रिकार्डर लगाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को दो सुपर जोन, 6 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण जिलाधिकारी नामित अधिकारी की निगरानी में रहेंगे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी

वहीं 2020 की बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया जिला प्रशासन के हर चक्रव्यूह को भेदने में सफल रहे थे। कई दिन पेपर आउट होने और बाहर कापियां लिखे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को बलिया आना पड़ा था। बोर्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान, हाईस्कूल अंग्रेजी की हल प्रति वायरल होने के साथ ही इंटर रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र में भी नकल कराने वाले गिरोहों की कारगुजारियां सामने आई थीं।

सिकंदरपुर क्षेत्र में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा में पहले से लिखी हुई कापियों के साथ 4 छात्राएं पकड़ी गईं थीं। जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक को बदला गया था। हालांकि इस बार प्रशासन मुस्तैदी से तैनात है। नकल रोकने हर हथकंडे को अपनाया जा रहा है। देखना होगा कि इस बार परीक्षा बिना नकल के कराने में प्रशासन कितना कामयाब होता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago