Ballia MLC election- बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने भरा जीत का दंभ

बलिया में पिछले तीन चुनावों से लगातार विजेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ का दावा है कि इस बार भी उनकी जीत पक्की है। कोई मुकाबला नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा भी चुनाव या लड़ाई में किसी को कम नहीं आंकना चाहिए। बता दें बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद गिरी से है। जिले में चर्चाओँ को बाजार भी गर्म है अरविंद गिरी को मैदान में देखकर लोग रविशंकर की जीत की ही चर्चा कर रहे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह का कहना है कि पिछले तीन चुनाव की तुलना में इस बार कोई मुकाबला नहीं हैं। उनकी की जीत होनी है। साथ ही कहा कि चाहे ग्राम प्रधान हो, क्षेत्र पंचायत सदस्य हो,जिला पंचायत सदस्य हो, नगर पंचायत सदस्य हो या अध्यक्ष हो, मुझे सबका जबरदस्त आशीर्वाद मिल रहा है। सबके आशीर्वाद के आधार पर ही मैंने कहा है कि मेरी जीत सुनिश्चित है। साथ ही बताया कि वह 22 मार्च को अपने पैतृक गांव इब्राहिम पट्टी से चलकर लगभग 2 बजे दिन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

रविशंकर सिंह पप्पू का नाम कहीं भी विवादों के बीच नहीं आता है। हर चुनाव में पार्टी बदलने के बावजूद सिंह जिस दल से चुनाव जीतते है, उस दल में ही कार्यकाल पूरा करते है । उनका कहना है कि हम लोग चंद्रशेखर और जयप्रकाश नारायण की धरती से सम्बन्ध रखने वाले और चंद्रशेखर के अनुवाई है। चंद्रशेखर जी के देश के कई नेताओं से मतभेद रहे है लेकिन बलिया के किसी नेता से उनका कोई विवाद या मतभेद नही था। उसी तरह मेरा भी नहीं है।

बता दें पूर्वांचल में पप्पू भैया के नाम से चर्चित और बीटेक शिक्षा प्राप्त रविशंकर सिंह लगातार चौथी बार एमएलसी बनने के लिए चुनावी मैदान में है। इस बार सिंह भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है। गौरतलब है कि सिंह पहली बार 2004 में सजपा से, दूसरी बार 2009 में बसपा से और तीसरी बार 2015 में सपा प्रत्याशी के रूप में बलिया स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य बने। भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जनपद में उनके समर्थकों में खुशी है कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जुलूस निकाल कर और मिठाई बांट कर जश्न भी मनाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago