Categories: बलिया

14 करोड़ से सुधारे जाएंगे बलिया की इन सड़कों के ब्लैक स्पॉट, इन चौराहों का भी होगा चौड़ीकरण

बलिया लोकसभा के अतंर्गत सड़कों पर ब्लैक स्पॉट का चयन हुआ है। सर्वे के बाद इन स्पॉट को चयनित किया गया है। इसके बाद अब ब्लैक स्पॉट वाली सभी जगहों पर चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा।

इन जगहों पर आधुनिक ब्रेकर, लाइट, साइन बोर्ड आदि लगाया जाएगा। जिससे यहां दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। शासन द्वारा तैयार योजना के मुताबिक गायघाट, धर्मापुर, पियरिया, चिरैया मोड़, खेती तिराहा, शंकरपुर, मानपुर, लक्ष्मणपुर आदि चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा।

इस कदम से बलिया लोकसभा में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा, जिससे लोकसभा वासियों को आने जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और वो बेहतर यात्रा कर सके। इस कार्य के लिए शासन की ओर से ब्लैक स्पॉट को दूर करने के लिए 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि कर अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही चिह्नित ब्लैक स्पॉटों में सुधार का कार्य करा खामियों को दूर किया जाएगा, जिससे हादसों पर लगाम लग सके।

चिह्नित ब्लैक स्पॉट के अन्तर्गत चौराहों के चौड़ीकरण, डिवाइडर, साइन बोर्ड, टेबल टॉप ब्रेकर, रोड मार्किंग, डेलीनेटर आदि कार्य कराए जाएंगे। मुख्य चौराहों पर हाई मास्ट गैलोनाइज पोल लाइट लगाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। गायघाट, मैरीटॉर, धर्मापुर, पियरिया जक्शन, चिरैया मोड़, खेती तिराहा, केवरा चौराहा, सहतवार तिराहा, शंकरपुर, मानपुर, लक्ष्मणपुर चौराहों का चौड़ीकरण के साथ ही विस्तारीकरण किया जाएगा। ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago