बलिया की ये 15 पंचायतें मॉडल गांव के रुप में होंगी विकसित

बलिया की 15 और पंचायतों को मॉडल गांव के रुप में विकसित किया जाएगा। इस फैसले के बाद अब जिले के 164 गांव मॉडल गांव के रुप में नजर आएंगे।

बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण के फेज-2 के तहत दो से तीन हजार आबादी वाले पंचायतों का चयन मॉडल गांव बनाने के लिए हुआ है। नए चयनित गांवों के मॉडल बनने से आठ हजार 634 परिवारों के 58 हजार 424 की आबादी लाभ मिलेगा। अभी जिले के 136 गांवों में शौचालय, कचरा निस्तारण और नाली निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है।

जिले के हनुमानगंज ब्लॉक के मिड्ढा, चिलकहर का बलेसरा, बांसडीह का बेऊर, मनियर का बहदुरा, बेरू आरबारी का सूर्यपुरा, नगरा के छितौना, पंदह के बहेरी, रसड़ा का भरतपुर, बेलहरी का सुजानीपुर, रेवती का उदहां, दुबहड़ का शेर, मुरलीछपरा का मुरारपट्टी, नवानगर का कठौड़ा, सीयर का शाहपुर अफगों, गड़वार ब्लॉक का गड़वार को मॉडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है।

बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण फेज-2 के तहत पहली बार पांच हजार से अधिक आबादी वाले 108 गांवों का चयन मॉडल स्तर पर विकसित करने के लिए किया गया था। इसके बाद नमामि गंगे योजना के तहत करीब छह महीने पहले गंगा तीर के 28 पंचायतों का चयन किया गया था। लेकिन अब सरकार ने वापस तीन हजार आबादी वाले गांव को मॉडल गांव बनाने का फैसला ले लिया है।

डीपीआरओ यतेंद्र सिंह का कहन का है कि नए चयनित गांवों में सर्वेक्षण कर जरूरी विकास कार्यों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी गयी है। धन स्वीकृत होने के साथ ही इन गांवों को मॉडल स्तर पर विकसित किया जायेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago