बलिया में पंजायती राज विभाग के द्वारा ग्राम पंचायतों की जांच की जा रही है। इस जांच में कई ग्राम सचिव सहयोग नहीं कर रहे हैं। सचिवों के द्वारा जरुरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिसके बाद ग्राम सचिवों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
बताया जाता है कि 53 ग्राम पंचायतों की जांच को लेकर जिलाधिकारी की ओर से आदेश दिया गया है। लेकिन कई ग्राम पंचायतों की जांच में संबंधित सचिव रोड़ा बने हुए हैं। ऐसे सचिवों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरु है । डीपीआरओ की ओर से 10 ब्लॉकों के 13 सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश संबंधित एडीओ पंचायत को देने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।
डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने कहा कि अभिलेख समय से नहीं मिलने के कारण जांच की प्रक्रिया लंबित रह जाती है। इसके चलते शिकायतकर्ता भी बार-बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करता है, वहीं तय समय में निस्तारण नहीं हो पाता है। अभिलेख नहीं देने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…