Categories: बलिया

बलिया DM ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण,10 दिन का अल्टिमेटम दिया!

बलिया में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिला राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करने के बाद विद्यालय निरीक्षक को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का जीर्णोद्धार करा कर बेहतर से बेहतर बनाया जाए, किताबों के लिए जो 2.5 लाख का बजट है, उससे प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पर्याप्त मात्रा में किताबें रखी जाएं, इतना ही नहीं सभी काम के लिए उन्होंने 10 दिन दिन का वक्त दिया।  

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने यह भी कहा कि अभ्युदय योजना अंतर्गत एनडीए, सिविल सर्विस के अलावा नीट, इंजीनियरिंग जैसी तैयारी कराई जाए। योजना में तहत पढ़ने वाले छात्रों के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि टाउन हॉल में इसकी कक्षाएं चलेगी। वर्तमान में टाउन इंटर कॉलेज में चल रही कक्षा में 102 पंजीकृत छात्र हैं।इसके बाद रामलीला मैदान में भूमिगत पार्किंग की पहल को देखते हुए अधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर विचार विमर्श किया। वहीं जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल में एनसीसी तिराहा से होटल पार्क-इन तक बनने वाले नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारी को निर्देश दिया कि जितना जल्द हो सके, इस नाले का निर्माण की प्रगति में तेजी लाई जाए। 

गौरव नर्सिंग होम के पास सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर के संबंध में उन्होंने बिजली विभाग के इंजीनियर के निर्देश दिया कि इसे हटाने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीआरओ अनिल अग्निहोत्री व अन्य सम्बन्धित अधिकारी थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago