Categories: बलिया

बलिया में फर्जी परीक्षार्थियों मामले में एक्शन, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक निलंबित

बलिया। पेपर लीक कांड के बाद से बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन ने फर्जी परीक्षार्थियों के मामले में जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक डा. उमेशचंद पांडेय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्की की अध्यापिका, सह केंद्र व्यवस्थापक पूजा मौर्या को निलंबित कर दिया।
निलंबन की कार्रवाई के साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भी की है। इसके अलावा जिस विद्यालय आरडी इंटर कालेज पालचंद्रहां के छात्र थे उस विद्यालय की भी मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति विभाग की ओर से की गयी है। बता दें जनता इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को प्रथम पाली की गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा में दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे 11 मुन्ना भाई पकडे़ गये थे।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव, सीओ फहीम अहमद व थानाध्यक्ष नगरा ब्रजेश सिंह की टीम ने संयुक्त रुप से किया था। मामले में आरडी इंटर कालेज के प्रबंधक भोला यादव, उनके अनुज अनिल यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी, परीक्षा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पकडे़ गये आरोपियों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago