बलिया। आदर्शनगर गांव में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पूछताछ में व्यक्ति की पहचान रट्टू चक गांव निवासी बनारसी यादव (35) पुत्र लाली यादव के रूप में बताई। मौत का कारण साफ नहीं है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
थाना प्रभारी रोहन राकेश दलबल के साथ पहुंच घटना की जानकारी ली। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है शाम को घास काट वापस लौट रहे किसानों की नजर खेत में औंधे मुंह गिरे युवक पर पड़ी। उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की। कोई हरकत न होने पर किसान सड़क पर आए और कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी
मौके पर जुटे लोगों ने खेत में कीचड़ से सने युवक को सीधा किया तो उसकी पहचान बनारसी के रूप में हुई।रट्टूचक निवासी बनारसी यादव प्राइवेट गाड़ी चलाता था। वहीं थाना प्रभारी रोहन राकेश ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी होगी। 3-4 दिन पहले बनारसी से किसी का विवाद भी हुआ था। जांच जारी है जल्द ही खुलासा होगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…