बलिया में बेखौफ नकल माफिया! गणित के बाद अब संस्कृत परीक्षा में 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाए

बलिया। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित बोर्ड परीक्षा में बलिया में नकल का खेल लगातार जारी है। हालांकि गिरफ्तार नकलचियों पर कड़ी कार्रवाई भी हो रही है। इसके बाद भी नकल पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। दूसरों की जगह परीक्षा देने वालों में भी भय नहीं है।

बता दें परीक्षा में बुधवार की पहली पाली में दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ हुआ। वहीं अन्य पांच नकलचियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की चित्रकला परीक्षा में नकल माफिया ने सेंध लगा दी।
हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में 4 लोग दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे जो जांच में पकड़े गए। हाईस्कूल की संस्कृत परीक्षा में 12024 और भव इंटरमीडिएट की चित्रकला परीक्षा से 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए बुधवार को एक युवक पकड़ा।

केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। इससे पहले मंगलवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में जनता इंटर कॉलेज नगरा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 11 छात्र पकड़े गए थे। इस मामले में स्कूल प्रबंधक व उसके भाई के अलावा पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago