Categories: featured

बलिया के सुधीर सक्सेना ने दिल्ली ‘किक बॉक्सिंग ओलिंपिक’ में गोल्ड मैडल जीता

नई दिल्ली डेस्क : अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बलिया नगरा थाना क्षेत्र के लहसनी गांव के निवासी सुधीर सक्सेना ने दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन द्व्रारा आयोजित दिल्ली ओलिंपिक गेम्स किक बॉक्सिंग में दिल्ली के लिए स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता हासिल की। इस सफलता पर दिल्ली किक बॉक्सिंग के जनरल सेक्रेटरी हर्ष दहिया ने सुधीर को बधाई दी। यह प्रतियोगिता दिल्ली के फिजिकल सेंटर पंजाबी कॉलोनी नरेला स्टेडियम में 20से 21 मार्च 2021 तक चल रही थी।

एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे तथा अभी तक आर्थिक तंगी और प्रायोजकों के अभाव के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से विभिन्न देशों के साथ लोहा लेते हुए भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतना अपने आप में एक गौरवपूर्ण बात है तो आश्चर्यचकित कर देने वाली भी।

आश्चर्यजनक इसलिए कि सरकार और प्रायोजकों के बिना खेल के प्रति इतना जुनून और देश का मान बढ़ाने का इतना समर्पण उदाहरण के तौर पर ही देखने सुनने में आता है। अंतराष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग जिसमें भारत की पहुंच आज तक दुर्लभ देखी गई है, ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के सदस्य सुधीर सक्सेना भारत के लिए विश्व स्तर पर एक गौरवपूर्ण भूमिका के किरदार हैं।

12 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर आज भी खेल के प्रति लगनशील और देश के लिए समर्पित उदाहरण के रूप में संघर्षरत हैं। विभिन्न देशों में भारत का परचम लहराते आए सुधीर के बारे में भारत के किक बॉक्सिंग के कोच नित्यानंद प्रधान जी का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचो का कोई जवाब नहीं।

ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी सुधीर सक्सेना को भारत सरकार तथा प्रायोजकों की ओर से स्नेह समर्थन और हौसला-अफजाई मिले तो इसमें कोई संदेह नहीं कि आगामी अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर भारत को परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago