बलिया डेस्क : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार उत्तर प्रदेश के अंतिम गांव नौरंगा में रविवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर विपिन टाडा के नेतृत्व में अवैध हथियारों के तिजारत करने वालों के अड्डों पर बड़ी छापेमारी की गई।
इस छापेमारी में संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ बिहार के पुलिस भी शामिल थी।लगभग चार घण्टे की कार्रवाई में पुलिस ने नौरंगा व चक्की नौरंगा के कई घरों में छापेमारी की जिसमे एक कार्बाइन,कई निर्मित,अर्धनिर्मित तमंचे,एक मैगजीन व एक पेटी कारतूस के अलावा अन्य असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुआ है। वही हथियार के व्यवसायी सुरेन्द्र ठाकुर चुहिया ठाकुर के पुत्र अमरेंद्र ठाकुर व राजू शर्मा पुत्र केदार शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पहले सादे ड्रेस में एसओजी के दो पुलिसकर्मी अवैध राइफल खरीदने नौरंगा पहुचे थे,दो पुलिसकर्मी अवैध हथियार के सौदागर को पहले खुद ही धर दबोचने का प्रयास किया किन्तु हथियार माफिया हाथापाई पर उतर आया,तब पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दिया।फिर देखते ही देखते पूरा नौरंगा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर विपिन टाडाने बताया कि मुखबीर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। दो की गिरफ्तारी हुई है । कार्बाइन शहीत कुछ अन्य असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है,दोनों लोगों से पूछताछ हो रही है। इस मामले में बाकी जानकारी प्रेस वार्ता करके सोमवार को बताई जायेगी, इसमे कई बड़े मामले सामने आ सकते है,पुलिस टीम अभी भी कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…