बलिया डेस्क: शांति समिति की बैठक में बुलाए गए लोगों में रविवार को 22 हिस्ट्रीशीटर भी आएं। उनके नामों की लिस्ट एसओ ने पहले से तैयार कर ली थी। बैठक शुरू होने के बाद उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों को चाय पिलाई। हिस्ट्रीशीटरों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक एसओ ने 22 हिस्ट्रीशीटरों का चालान कर दिया। इससे पूरी बैठक में खलबली मच गयी।
होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन काफी सतर्क है। अपराध में लिप्त लोगों या जिनसे शांति-व्यवस्था को खतरा है, उन्हें धारा 151 व 107-16 के तहत पाबंद किया जा रहा है। पुलिस अफसर हर रोज मॉनीटरिंग कर रहे हैं। थानाध्यक्षों से रोज का ब्योरा मांगा जा रहा है। कार्रवाई नहीं करने पर उन्हें डांट-फटकार मिल रही है। दो दिनों पहले हुए अपराध समीक्षा बैठक में इसको लेकर कई एसओ एसपी के निशाने पर थे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…