Categories: बलिया

तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही बच्ची को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

बलिया में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी विरेंद्र बंसफोर की आठ वर्षीय बेटी रुबी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रसड़ा की ओर से एक कार आ रही थी। जिसने रूबी को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की मौत की खबर सुनते ही लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने रसड़ा-बलिया मार्ग को जाम कर दिया। खसर मिलते ही गड़वार व फेफना थाने की फोर्स पहुंच गयी। पुलिसकर्मी समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोग एसडीएम व तहसीलदार को बुलाने की मांग कर रहे थे। व्यस्त सड़क के जाम होने से आवागमन ठप हो गया था। बमुश्किल लोगों को समझाया गया और कार चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago