बलिया में खाद की कमी से किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं कई जगहों पर खाद भंडारण की ख़बरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सहतवार क्षेत्र के किसानों की शिकायत पर अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए एक दुकान पर छापा मारा।
बांसडीह एसडीएम सीमा पांडेय और जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने अभिषेक कुमार गुप्ता खाद भंडार पर छापा मारा। अधिकारियों के पहुंचने पर की भनक लगते ही दुकानदार भाग निकला। जहां अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही निर्देश दिए कि नियमानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित कराई जाएगी।
कार्यवाही के बाद जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पीसीएफ के गोदाम में 2480 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो समिति एवं पीसीएफ के कर्मचारियों के हडताल के कारण समितियों पर उपलब्ध नहीं करायी जा सकी थी। अब सभी कर्मचारी हड़ताल से वापस आ गये हैं।
वहीं अब छापेमारी के बाद अधिकारियों ने का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से दो दिन के अंदर सभी समितियों पर दो दिन के अंदर डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद सभी किसानों के चेहरे पर राहत की लकीरें हैं।
इसके अलावा अधिकारियों ने सभी उर्वरक केन्द्रों के लिए यह भी निर्देश है कि वे खतौनी के आधार पर पॉस मशीन से ही कृषकों को खाद उपलब्ध कराएं। अपने जनपद के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित दर में उपलब्ध कराई जाए। इन आदेशो के उल्लंघन पर उर्वरक नियंत्रण आदेश की सुसंगत धारा के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…