बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पास युवकों के दो गुटों में आपस में विवाद हो गया। खेल के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें पूर्व महिला प्रधान समेत आधा दर्जन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
बताया जा रहा है कि मामला उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवा ग्राम का है। जहां सोमवार देर शाम कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच युवकों के दोनों गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। लाठी-डंडे से लैस हो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में पूर्व महिला प्रधान नाहिदा (45), मोहम्मद शाह (35), नादिर (18) तथा दूसरे पक्ष के हिमांशु (16), अभय (17) व प्रिंस (18) घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया।
पूरी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरे मामले में कार्यवाही जारी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…