Categories: बलिया

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, महिला की मौत, चार घायल

बलिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, और कार सवार किशोर व तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट में 40 वर्षीय सुशीला पत्नी वशिष्ठ केसरी अपने बेटे 13 वर्षीय विशाल व पड़ोसी पड़ोसी युवक 28 वर्षीय पवन पांडेय व 22 रितेश पांडे 20 रुचि पांडे साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने कार से गयी थी। ओहार कार्यक्रम के बाद सभी वाहन से घर लौट रहे थे।

कार कदम चौराहा से अमृतपाली होते हुए बांसडीहरोड जा रही थी, तभी कार घौरोली गांव के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन चला रहे रितेश व अन्य साथी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान सुशीला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रितेश व पवन कोवाराणसी रेफर कर दिया। बाकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago