बलिया में बकायदारों से परेशान बिजली विभाग अब वसूली के लिए नया तरीका अपना रहा है। जहां अब बिजली विभाग मुनादी कराएगा। बिल वसूली के लिए विभाग गांवों में डुगडुगी बजवाएगा। इस दौरान आम उपभोक्ताओं से नजदीकी बिजली सखी, जनसेवा केंद्र या उपकेंद्र पर बकाया बिल जमा करने के साथ ही कनेक्शन लेने के लिए भी अनुरोध करेगा।
बता दें जिले में बिजली के 2 लाख 41 हजार से अधिक अवैध कनेक्शन हैं। बिल जमा करने की स्थिति भी अच्छी नहीं है। 3 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं में मात्र 94 हजार उपभोक्ता ही बिजली बिल जमा कर रहे हैं। यानी की 70 फीसद लाइन लॉस की रिपोर्ट विभाग की ओर से बताई जा रही है। यही कारण है कि जिले में विद्युत आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है, लेकिन अब विद्युत विभाग की एक्शन मोड में है। और अब मुनादी कराने का फैसला लिया गया है।
अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बकाया वसूली के लिए कर्मचारियों को गांवों में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सर्वाधिक बकायेदार गांवों में इच्छा चौबे का पुरा, मिल्की, टेढ़वा के मठिया, शाहपुर बभनौली, रामगढ़, टुटुवारी, मेणवराकला, एकौनी, दरियापुर, तेतारपुर, कुल्हड़िया, धन्ना का पुरा, श्रवनपुर, कुरेजी, बढ़ऊ, कल्याणडेरा, पल्टा, धरमपुर, तपनी, हरीपुर, लाला के छपरा, औराईकला, उधरनचट्टी की बिजली काट दी गई। लेकिन जनप्रतिनिधि के अनुरोध पर गर्मी को देखते हुए रात में कनेक्शन जोड़वा दिया। हालांकि बिल की वसूली के लिए कोशिश जारी रहेगी
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…