Categories: बलिया

बलिया से पनवेल और पनवेल से बलिया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए शेड्यूल

बलिया से पनवेल और पनवेल से बलिया आने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि लोगों की मांग पर रेल प्रशासन एक विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। जो कि 6 जुलाई को बलिया तो 7 जुलाई को पनवेल से रवाना होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या-05193/05194 बलिया-पनवेल-बलिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन यात्रियों की मांग पर 06 जुलाई,2022 को बलिया से पनवेल और 07 जुलाई,2022 को पनवेल से बलिया के लिए चलाने का फैसला लिया है।

बलिया से ट्रेन की टाइमिंग- 06 जुलाई को बलिया से रवाना होने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संख्या-05193 बलिया से 16:50 बजे,गाजीपुर सिटी से 18:05 बजे,वाराणसी जं से 20:20 बजे,प्रयागराज जं से 23:40 बजे छुटकर दूसरे दिन सतना से 02:25 बजे, कटनी से 03:37 बजे,जबलपुर से 05:10 बजे,इटारसी से 09:00 बजे,खण्डवा से 12:40 बजे,भुसावल से 14:25 बजे,नासिक से 17:43,कल्याण से 20:23 बजे प्रस्थान कर 21:45 बजे पनवेल पहुँचेगी।

पनवेल से ट्रेन की टाइमिंग- वापसी यात्रा में 07 जुलाई को पनवेल से रवाना होने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संख्या-05194 पनवेल से 23:15 बजे छूटकर दूसरे दिन कल्याण से 00:03 बजे,नासिक से 02:30 बजे,भुसावल से 06:10,खण्डवा से 09:10,इटारसी से 11:40, जबलपुर से 16:20,कटनी से 17:40 बजे,सतना से 19:30 बजे, प्रयागराज जं से 23:50 बजे,वाराणसी जं से 02:30 बजे, गाजीपुर सिटी से 03:55 बजे प्रस्थान कर 04:55 बजे बलिया पहुँचेगी ।

बता दें विशेष गाड़ी साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 और एसएलआर के 02 कोचों समेत 20 कोचों से चलेगी। जिसकी जानकारी जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago