बलियाः चाचा की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना दुबहड़ गांव की है। जहां रविवार शाम अशोक सिंह ने अपने भतीजे प्रीतम से आंगन में पड़ा सामान का हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख प्रीतम की मां और बहन बीच-बचाव करने पहुंची लेकिन गुस्साए प्रीतम ने अशोक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु की। अशोक के भाई हरिशंकर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था और प्रीतम मौके से फरार था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और आज हत्यारोपी को स्टेट बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…