सबूत में रिकॉर्डिंग मिलने पर बलिया SP ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, पूरे जिले में छाया मामला

करप्शन को लेकर बलिया के एसपी देवेंद्र नाथ कोई समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं और इसी सिलसिले में अब उनकी गाज नरहीं थानाध्यक्ष गगनराज सिंह पर गिरी है जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है. दरअसल खबर कुछ यूँ है कि शराब की दूकान चलाने वाले एक शख्स की शिकायत पर नरहीं थानाध्यक्ष गगनराज सिंह को एसपी देवेंद्र नाथ लाइन हाजिर कर दिया है.

इस दुकानदार का आरोप है कि दूकान चलाने के एवज में गगनराज सिंह की तरफ से हर महीने पचीस हज़ार रूपये देने की मांग लगातार की जा रही थी. दुकानदार का कहना है कि उस पर पैसे देने का दबाव काफी समय से डाला जा रहा था. बड़ी बात यह है कि सबूत के तौर पर शराब दुकानदार ने फोन से रिकॉर्ड ऑडियो क्लिप पेश की है. कहा जा रहा है कि इस क्लिप में थानाध्यक्ष गगनराज सिंह और उनके कारिंदों आवाज रिकॉर्ड है, जिसमे उससे पैसे की मांग की जा रही है.

दुकानदार ने इस क्लिप को आला अधिकारीयों के पास भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई जिस पर एक्शन लेते हुए अब गगनराज सिंह को लाइन हाज़िर कर दिया गया है. आपको बता दें कि भरौली गोलंबर के पास इस शख्स की शराब की दूकान है. यहाँ से शराब को बिहार ले जाने के बदले हर महीने थानाध्यक्ष बीस हज़ार रूपये दिए जाते थे. लेकिन इस बार थानाध्यक्ष ने पैसों की डिमांड बबढ़ा दी और पचीस हज़ार रूपये की मांग की गयी.

वहीँ अगली बार से बिहार गाड़ी भेजने के एवज में पचास हज़ार रूपये देने का दबाव संचालक पर डाला जाने लगा. बहरहाल, फोन पर की जा रही पैसों की मांग को दुकानदार ने रिकॉर्ड कर लिया और उसे उच्चाधिकारियों पर भेज दिया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को थानाध्यक्ष गगनराज सिंह को लाइन हाज़िर कर दिया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago