एग्जाम को लेकर यूपी बोर्ड ने 10 जिलों में किया बड़ा बदलाव, बलिया में भी लागू हो सकता है नया नियम

यूपी बोर्ड साल 2020 में होने वाली बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. दरअसल इस बार यूपी के दस जिलों में बोर्ड एग्जाम में सिलाई वाली कॉपियों का इस्तेमाल किया जाएगा. अब तक यहाँ स्टेपल कापियों को इस्तमाल किया जाता था लेकिन स्टेपल कापियों में बड़ी हेरफेर की शिकायत आ रही जिसे रोकने के लिए यूपी के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने यह निर्देश जारी किया है.

फिलहाल प्रयोग के तौर पर दस जिलों में ऐसा किया जा रहा है और जिस मकसद के लिए यह किया जा रहा है अगर वह सफल हुआ तो फिर यूपी के सभी 75 जिलों में यह नियम लागू कर दिया जायेगा और स्टेपल कापियों के बजाय सिली वाली कापियों का प्रयोग किया जायेगा.हालाँकि शुरुआत में प्रयोग के तौर पर किन दस जिलों में यह नया नियम लागू होगा, फिलहाल अभी यह तय नहीं किया गया है लेकिन कहा जा रहा है जिन जिलों में हेरफेर की शिकायत लगातार आ रही थी,

इस बार वहां यह लागू होने वाला है. इसके लिए बोर्ड ने राजकीय मुद्रणालय को तैयारी करने को कह दिया है. बता दें कि काफी समय से स्टेपल कॉपियों में पन्नों के बदलने का मामला सामने आ रहा था. इसमें परीक्षा केंद्र पर अच्छे छात्रों की कापियों के पहले पन्ने को दूसरे छात्रों से बदलने की शिकायत मिल रही थी. वहीँ अन्दर के पन्ने बदलने की भी शिकायत आ रही थी. इसे लेकर तमाम याचिकाएं भी हुईं और इस मामले में कई स्कूल डिबार भी हुए.

प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ के हेराफेरी के मामले में डिबार किया जा चुका है. वहीँ इसी मामले में बलिया के कई स्कूलों को भी डिबार किया गया.बहरहाल, अब इस चुनौती से निपटने के लिए बोर्ड ने कमर कस ली है. यह कोई छोटा मोटा सवाल नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago