स्टिंग ऑपरेशन में फंसी मंत्री स्वाति सिंह, ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी भूचाल

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अंसल बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से लखनऊ की सीई बीनू सिंह को मना कर रही हैं. ऑडियो में स्वाति सिंह सीओ सिर्फ मना ही नहीं कर रही है बल्कि बात करने का अंदाज धमकाने का है.जिस अंसल बिल्डर को लेकर ये सारा विवाद हुआ है वो पहले से जेल में हैं.

डीजीपी ने पूरे मामले पर एसएसपी लखनऊ से रिपोर्ट मांगी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री स्वाति सिंह को तलब किया और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी. जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह को फटकार भी लगाई है. फिलहाल इस पूरे मामले पर जानकारी के लिए लगातार स्वाति सिंह संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिव वो फोन नहीं उठा रही हैं.

गौरतलब है कि अंसल एपीआई के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी के सैकड़ों केस दर्ज हैं. अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल को 29 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था. वह लंदन जा रहे थे. स्वाति सिंह वायरल ऑडियो में लखनऊ कैंट सीओ से बातचीत में यह कह रही हैं कि अंसल एपीआई पर लगे आरोप झूठे हैं.

मंत्री वायरल ऑडियो में सीओ कैंट से अंसल पर दर्ज एफआईआर के बारे में पूछ रही हैं और ​कह रही हैं कि एफआईआर क्यों लिखा आपने? वह सीओ से कहती हैं कि आपको पता नहीं ऊपर से आदेश है कि कोई एफआईआर नहीं लिखा जाएगा. सारे फेक एफआईआर लिखे जा रहे हैं उसके ऊपर (अंसल पर).

कांग्रेस ने कहा- सीएम की भूमिका की जांच हो- स्वाति सिंह के विवादित ऑडियो को लेकर अप विरोधियों ने निशानासा साधना शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने इसस पूरे मामले में सीएम की भूमिका की भी जांच की मांग की है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ”अजब आदित्यनाथ की ग़ज़ब सरकार.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago