Categories: बलिया

बलिया में एनएच टूटने पर सपा ने बीजेपी को घेरा, राम गोविन्द बोले-पहले ही सचेत किया था लेकिन…..

बलिया में बाढ़ के कहर से एनएच 31 टूट गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार को घेरा और कहा कि मैंने बहुत पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाढ़ खण्ड व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को जनपद के भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों के संदर्भ में अवगत कराया था, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद भी शासन-प्रशासन ने कोई उपाय नहीं किया। जनपद के अनेक हिस्सों में बाढ़ की विभीषिका में आमजन कराह रहें है और सरकार द्वारा मदत तो दूर उनका आंसू पोछने वाला भी कोई नही पहुंच पा रहा है।

सपा पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” ने कहा कि बाढ़ विभाग नदियों के जलस्तर बढ़ने पर जगता हैं। अगर बाढ़ आने से पहले बाढ़ से बचाव हेतु उपाय किया जाता तो यह स्थिति नहीं आती। जबकि समाजवादी पार्टी समय-समय पर विभाग को सजग करने हेतु इस ओर ध्यान आकृष्ट कराती रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 13 सितम्बर को धरना सभा के माध्यम से को पत्रक दिया गया था। उसमें भी जनपद के बाढ़ की समस्या को प्रमुखता से रखा गया था।

गौरतलब है कि बलिया में बाढ़ से हालात काफी ज्यादा भयावह हैं। पानी के दबाव की वजह से चांददियर के पास एनएच 31 भी टूट गया है। इससे निचली बस्तियों में पानी भर गया है। अब प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द हाईवे की मरम्मत किए जाने की बात कही गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago