Categories: बलिया

बलिया के युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, वो 47 सेकंड्स का है। इस वीडियो में युवक अपना नाम राजू राय बता रहा है। युवक ने कहा कि मैं बहुत परेशान होकर ये कदम उठा रहा हूं। मैं इतना परेशान हो गया हूं कि मुझे अपनी जान देनी पड़ रही है। आज सिकन्दरपुर थाने पर आज जहर पीकर मैं अपनी जान दूंगा। मैं गांव वालों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। युवक अपनी जान देने की वजह पूर्व प्रधान व गांव के दो और लोगों को बता रहा है।

वह कह रहा है मैं इनके मोटर के बारे में नहीं जानता हूं। मैं यहां तक बोल दिया कि मेरे पास जो मोटर है मैं दे दे रहा हूं, लेकिन ये लोग मान नहीं रहे है। आज मुझे अपनी जान देकर इसे साबित करनी पड़ेगी। वहीं, 8 सेकेंड के दूसरी वीडियो में युवक बोल रहा है रोज रोज की प्रताड़ना से परेशान हो गया हूं। रोज रोज थाने पर बुलाया जा रहा हैै, इसे मैं खत्म कर देना चाहता हूं। इतना कहकर युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि युवक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, युवक द्वारा लगाए गये आरोपों की जांच में पुलिस जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago