Categories: बलिया

बलिया में कल्याण ज्वेलर्स का शोरूम खुला, शिल्पा शेट्टी ने किया उद्घाटन

कल्याण ज्वेलर्स ने उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नए शोरूम को शुरु किया, जिसका उद्घाटन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने किया। यह नया शो रूम क्षेत्र में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए बनाया गया है, जिसमें मुहूर्त, मुद्रा और निमाह जैसे प्रसिद्ध हाउस ब्रांडों की खूबसूरत कलेक्शंस प्रदर्शित की जाएंगी।
इसके साथ ही, कल्याण ने अपनी लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड कंदेर का भी शुभारंभ किया, जो ट्रेंडी और हल्की डिज़ाइनों के लिए जाना जाता है, जो खासकर जेनज़ी और स्टाइल-सेवी ग्राहकों के लिए आदर्श हैं। मुहूर्त, निमाह और मुद्रा कलेक्शन के अलावा, शोरूम में अन्य लोकप्रिय घरेलू ब्रांडों के आभूषण डिजाइन भी होंगे, जिनमें ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसे डायमंड ज्वैलरी), अनोखी (अनकट डायमंड्स), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरे), अंतरा (वेडिंग डायमंड्स), हेरा (डेली वियर डायमंड्स), रंग (प्रेशियस स्टोन्स ज्वैलरी), और हाल ही में लॉन्च की गई लीला (कलर्ड स्टोन्स एंड डायमंड ज्वैलरी) शामिल हैं।

कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणारामन ने बताया कि हमने बलिया में शोरूम शुरू किया है। हमारी उद्देश्य ग्राहकों को अच्छी ज्वेलरी उपलब्ध कराना है। हमारे शोरूम में विभिन्न अवसरों के लिए ज्वेलरी की एक विविध रेंज उपलब्ध होगी। कल्याण ज्वेलर्स के पास विशेष सोने की बोर्ड दर और 4-स्तरीय आश्वासन प्रमाण पत्र उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों के लिए गुणवत्ता सुनिश्चित करता है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

12 hours ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago