बलिया के माध्यमिक और संस्कृत विद्यालयों में अनियमित नियुक्ति और भुगतान के आरोप में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने बलिया के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को निलंबित कर दिया है। रमेश सिंह फिलहाल मऊ में विद्यालय निरीक्षक के पद पर ही तैनात हैं।
निलंबन अवधि में रमेश सिंह शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से संबद्ध रहेंगे। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अनियमित रूप से संस्था द्वार नियुक्त और कार्यरत 61 शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तत्काल जिविनि रमेश सिंह द्वारा अनियमित रूप से भुगतान किया गया है। राजकोष पर अतिरिक्त व्ययभार पड़ रहा है।
23 जनवरी और 29 फरवरी को पत्र से वांछित अभिलेख व स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन कहने के बाद भी रमेश सिंह ने प्रस्तुत नहीं किया। सुनवाई बैठक में भी वे उपस्थित नहीं हुए। रमेश सिंह ने जिले में स्थित संस्कृत उमावि और उसके साथ संलग्न प्राथमिक विद्यालयों में अनियमित रूप से फर्जी नियुक्तियों का अनुमोदन करते हुए वेतन भुगतान की कार्यवाही की गयी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…