Categories: बलिया

बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील में सुनी जनता की समस्याएं

बलिया के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील में जनता की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर कुल 150 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया गया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं।

समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने शिकायत किया कि पिछले दो महीने से भारी मात्रा में बिजली कटौती हो रही है और अधिशासी अभियंता फ़ोन नहीं उठाते हैं। तहसील के अधिकारियों व सीओ बांसडीह ने भी इस समस्या पर हामी भरी और पिछले तीस घंटे से बिजली नहीं होने के कारण परेशान होने की बात कही। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता राजकुमार को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि विद्युत संबंधित समस्याओं को दूर करने को तत्पर रहें और हमेशा जनता के संपर्क में रहे। यह भी कहा कि बिजली कटौती की वजह से कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा तो इसके जिम्मेदार आप होंगे। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखने की बात कही।

समाधान दिवस में राशन से संबंधित मामले आने पर पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया कि अगर किसी का नाम कट गया है तो उसे सही कारण बताकर संतुष्ट करें। भूमि विभाग से संबंधित मामलों पर एसडीएम को निर्देश दिया कि राजस्व पुलिस की टीम बनाकर मौका मुआयना करने के बाद हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। शिकायत का निस्तारण ऐसा हो कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। अतिक्रमण की शिकायत पर पर कहा कि कहीं भी सार्वजनिक भूमि व रास्ते पर अतिक्रमण हो तो उसे सख्ती से हटवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायती पत्र मिले हैं, संबंधित अधिकारी उसका समय से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर एसपी विक्रांत वीर, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार निखिल शुक्ल, नायब तहसीलदार हिमांशु श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago