विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री को मैदान में उतार सकती है सपा!

बलियाः उत्तरप्रदेश में इस समय राजनैतिक पार्टियों पर चुनावी रंग चढ़ा हुआ है। प्रदेश की हर छोटी से बड़ी सीट पर राजनैतिक पार्टियों की नजर है। बारीकी से जांच परख करने के बाद ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी बीच दल बदल की राजनीति भी जारी है। इस खेल में सपा का पलड़ा भारी होता दिख रहा है। क्योंकि बीजेपी के कई मौजूदा विधायक समाजवादी पार्टी के खेमे में जा चुके हैं।

इसी बीच रसड़ा सीट पर जीत हासिल करने के लिए सपा बड़ा दांव खेल सकती है। रसड़ा सीट से मौजूदा बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को घेरने के लिए सपा रणनीति बना रही है और सूत्रों की मानें तो उमाशंकर सिंह के खिलाफ सपा योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री को मैदान में उतार सकती है। हाल ही में बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्वांचल के बड़े नेता को अपना प्रत्याशी बनाकर सपा, उमाशंकर सिंह का किला ढहाना चाहती है।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव इस सीट पर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पार्टी में अंदरुनी तौर पर रसड़ा सीट को लेकर बातचीत चल रही है। बहरहाल सपा कब रसड़ा सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान करती है और नए प्रत्याशी उमाशंकर सिंह के खिलाफ कितनी बड़ी चुनौती साबित होंगे, ये देखने वाली बात होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago