बैरियाः गोरखपुर रेलवे की विजिलेंस टीम ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर छापा मार कर टिकट काउंटर की जांच की। अचानक टीम के निरीक्षण करने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
सबसे पहेल टीम आरक्षण काउंटर और साधारण टिकट काउंटर पर पहुंची, वहां जांच करते हुए रेलवे कर्मियों की जेब की तलाशी ली। वहीं साधारण टिकट काउंटर के लिपिक ड्यूटी से गायब मिले। कैश काउंटर में आठ रुपए से अधिक मिले। इन दोनों अनियमितताओं को लेकर टीम ने नाराजगी जताई और कहा कि दोनों मामलों में अलग से जांच की जाएगी।
बता दें कि मुख्य सतर्कता अधिकारी पूर्वौत्तर रेलवे गोरखपुर ओपी सिंह और जैनेंद्र कुमार भट्ट रेलवे सुरक्षा बल के सहयोगियों के साथ सिविल ड्रेस में अचानक रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सुबह 11 बजे उन्होंने स्टेशन के आरक्षण टिकट खिड़की पर छापा मारा। जहां लिपिक विक्की कुमार तैनात थे, उस वक्त केवल तत्काल टिकट अप गंगा कावेरी एक्सप्रेस में विजयवाड़ा का हुआ था। अधिकारियों ने उसे कब्जे में ले लिया।
इसके साथ ही बुकिंग ऑफिस में जाकर पूछताछ की। इसके अलावा साधारण टिकट काउंटर खिड़की पर लिपिक रमेश सिंह यादव गायब मिले। उनके गायब रहने की किसी को जानकारी नहीं थी, यहां तक कि खिड़की भी बंद नहीं थी, कैश चेक किया तो 8 रुपए से अधिक था। जिस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए जांच की बात कही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…